{"_id":"ec4110c0-918b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"centre-will-explore-diplomatic-and-legal-options-saya-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसैनिकों को लाने की हर संभव कोशिश करेंगे: पीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नौसैनिकों को लाने की हर संभव कोशिश करेंगे: पीएम
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
Updated Wed, 20 Mar 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में भारत में कोर्ट की सुनवाई का सामना कर रहे इटली के दो नौसैनिकों को वहां की सरकार ने वापस न भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि इटली द्वारा नौसैनिकों को वापस नहीं भेजने के फैसले से देशभर में आक्रोश है। लिहाजा अगर इटली अपने इस फैसले को बदलने पर विचार नहीं करता है तो दोनों आरोपी नौसैनिकों को भारत वापस लाने के लिए सभी तरह के राजनयिक और कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में इटली का रुख भारत को कतई मंजूर नहीं है, ऐसा करके इटली ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की है और दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को खराब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों नौसैनिकों को मतदान में हिस्सा लेने के वास्ते चार सप्ताह के लिए इटली जाने की इजाजत दी थी। हालांकि बाद में इटली की सरकार ने उन्हें वापस भेजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन