{"_id":"3ae276e6-90bb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"centre-to-move-resolution-on-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका मसले पर संसद में प्रस्ताव लाएगी सरकार!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्रीलंका मसले पर संसद में प्रस्ताव लाएगी सरकार!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए सरकार को मुसीबत से बचाने के लिए केंद्र श्रीलंका के खिलाफ संसद में प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
द्रमुक के समर्थन वापसी के बाद मंगलवार को हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में समस्या के समाधान की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया गया है।
बैठक में सहमति बनी कि सरकार संसद में आने वाले एक या दो दिन में एक ऐसा प्रस्ताव ला लाए जिसमें श्रीलंका में तमिलों के साथ हो रही नाइंसाफी और बदहाली पर चिंता जाहिर की गई हो।
इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि प्रस्ताव के जरिए यह संदेश न जाएं कि भारत श्रीलंका के अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप कर रहा है।
डीएमके ने छोड़ा यूपीए का साथ
प्रमुख विपक्षी दल भाजपा भी चाहती है कि भारत दूसरे देश के आंतरिक मामलों में किसी तरह का हस्तक्षेप न करे।
संसद में पेश होने वाले प्रस्ताव के पक्ष में राजनीतिक समर्थन जुटाने को सरकार विभिन्न राजनीतिक दलों का मन टटोल रही है।
साथ ही संयुक्त राष्ट्र में श्रीलंका के खिलाफ पेश होने वाले अमेरिकी प्रस्ताव में संशोधन को लेकर अमेरिका सरकार से भी पर्दे के पीछे बातचीत की जा रही है।
द्रमुक के समर्थन वापसी के बाद कांग्रेस और यूपीए सरकार के रणनीतिकार हरकत में आ गए हैं। संसद भवन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कोर ग्रुप की बैठक में द्रमुक प्रमुख करुणानिधि की मांगों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
सरकार को कोई खतरा नहीं: चिदंबरम
विज्ञापन
बैठक के बाद वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में संशोधन के लिए सुझाए गए करुणानिधि के सुझावों पर विचार किया गया है।
द्रमुक सरकार पर अमेरिकी प्रस्ताव में नरसंहार शब्द जुड़वाने का दबाव डाल रही है। सरकार बीच का रास्ता निकाल कर इस संकट को दूर करने की कोशिश में है। कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में रक्षा मंत्री एके एंटनी, चिदंबरम और अहमद पटेल ने भी शामिल थे।