{"_id":"5caf859f12832c5f5b890cd46122f75d","slug":"centre-stops-funding-of-ambulances-with-badal-s-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंसों पर बादल की तस्वीर, केंद्र का पारा चढ़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एंबुलेंसों पर बादल की तस्वीर, केंद्र का पारा चढ़ा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Sep 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एंबुलेंसों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर से केंद्र सरकार का पारा चढ़ गया है। इसी वजह से उसने इन एंबुलेंसों को दी जाने वाली आर्थिक मदद बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में पंजाब को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) स्कीम के तहत जारी किए गए फंड में एंबुलेंसों के फंड को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पंजाब द्वारा एनआरएचएम दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायतें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को मिल रही थी, जिसके बाद फंड बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
केंद्र एंबुलेंस पर मुख्यमंत्री बादल की तस्वीर को गाइड लाइन का उल्लंघन मानता है। बादल की तस्वीर से नेशनल एंबुलेंस सर्विस (एनएएस) की नेशनल ब्रांडिंग का उल्लंघन हो रहा था।
केंद्रीय स्कीम के तहत सेवा दे रही एंबुलेंसों पर मुख्यमंत्री बादल की तस्वीर मिशन के नियमों की अवमानना है।
सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक होने से केंद्र को डर है कि उसकी योजना का फायदा कहीं पंजाब सरकार को न हो। इसलिए फंड बंद कर दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और होशियारपुर से सांसद संतोष चौधरी ने भी एंबुलेंसों में बादल की तस्वीर पर आपत्ति जताई थी।