फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   centre red-flags janlokpal bill, Kejriwal may resign

केजरीवाल कल दे सकते हैं इस्तीफा!

Thu, 13 Feb 2014 01:30 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
centre red-flags janlokpal bill, Kejriwal may resign

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल शुक्रवार को पेश करेगी। विधानसभा के पहले सत्र का दूसरा भाग आज से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


संभावना थी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ही विधानसभा में बिल पेश करेंगे। लेकिन केंद्र सरकार से टकराव को देखते हुए बिल को कल तक के लिए टाल दिया गया है।

वहीं, खबर है कि जनलोकपाल बिल विधानसभा में पास नहीं हो पाया तो केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

जनलोकपाल बिल की प्रतियां अब तक विधायकों में बांटी नहीं गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बिल की प्रतियां गुरुवार को विधायकों को दी जाएंगी और इसे शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिनों का है विधानसभा सत्र

centre red-flags janlokpal bill, Kejriwal may resign

गौरतलब है कि उपराज्यपाल नजीब जंग बिल समेत सभी राजनीतिक दल बिल को असंवैधानिक मान रहे हैं। हालांकि आप बिल पेश करने पर अड़ी हुई है।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री को बिल पेश नहीं करने का पत्र लिखा गया है। विधानसभा में असंवैधानिक बिल पास नहीं करने का संदेश भेजने के अलावा नियम उल्लंघन का नोटिस दिया जा सकता है।

विधानसभा का ये सत्र चार दिनों का है। आम आदमी पार्टी ने बिल पास कराने के लिए सत्र का अंतिम दिन विधान परिसर से बाहर आयेजित कराने का फैसला किया है। पार्टी का ये फैसला भी विवादों से घिरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed