{"_id":"99aef288-ca24-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"centre-issuing-threats-of-engaging-cbi-says-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के जरिये हमें धमका रहा है केंद्रः ममता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीआई के जरिये हमें धमका रहा है केंद्रः ममता
हावड़ा/एजेंसी
Updated Sat, 01 Jun 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के जरिये धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हावड़ा में दो जून को होने वाले लोकसभा उप चुनाव के लिए आयोजित रैली में उन्होंने कहा, ‘केंद्र सीबीआई के जरिये हमें धमका रहा है। हमने खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर यूपीए सरकार का साथ छोड़ दिया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) यह विरोध जारी रखेंगे।’
ममता ने कहा कि केंद्र हमें औरों की तरह सीबीआई या पैसे की धमकी देकर अपने इशारों पर नहीं नचा सकता। ममता ने दावा किया कि देश की पचास फीसदी आबादी रिटेल में एफडीआई आने से प्रभावित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार आगामी आम चुनाव में तीसरी बार सत्ता में वापसी नहीं करेगी। हावड़ा की यह सीट टीएमसी सांसद अंबिका बनर्जी के निधन की वजह से खाली हुई थी।
विज्ञापन