{"_id":"3a94afda-3f06-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"centre-invites-proposal-for-agra-airport-but-no-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में एयरपोर्ट के लिए यूपी ने नहीं दिया प्रस्ताव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आगरा में एयरपोर्ट के लिए यूपी ने नहीं दिया प्रस्ताव
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2012 11:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने बुधवार को बताया कि आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा गया है लेकिन वहां से हमें अब तक कोई जवाब नहीं मिला। हम प्रदेश सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा में एक सवाल उठाते हुए पूछा था कि आगरा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए वहां पर व्यावसायिक एयरपोर्ट स्थापित करने का अब तक प्रयास क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस पर अजित सिंह ने कहा कि हम इस बारे में प्रस्ताव भेजने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र भेज चुके हैं पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में सेना के जिस हवाई अड्डे का निजी विमानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है हमने उसके विस्तार के लिए रक्षा मंत्री से बात की है।
विज्ञापन
एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर सीधे आने-जाने की सुविधा के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि हवाई पट्टी से लगे क्षेत्र में 50-60 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध करा दे तो यह सुविधा अलग सिविल टर्मिनल बनाकर दी जा सकती है।
अजित सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चिह्नित भी कर ली है लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बारे में भी कोई जवाब नहीं दिया है। बसपा सांसद दारा सिंह चौहान ने अजित से कहा कि वे राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए दोबारा पत्र लिखें।