{"_id":"7cf0bf8ccb6b69ad7f6ad3664e579409","slug":"centre-hike-6-percent-da-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र ने छह फीसदी बढ़ाई डीए की दर, बढ़ेगी सेलरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केन्द्र ने छह फीसदी बढ़ाई डीए की दर, बढ़ेगी सेलरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट से पहले ही सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छह फीसदी की वृद्धि कर दी है। महंगाई भत्ते की यह दर 119 से बढ़कर अब 125 फीसदी हो गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा। महंगाई भत्ते की यह दर एक जनवरी 2016 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
जनवरी से दिसंबर 2015 तक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 6.73 फीसदी रहा था। इसलिए सरकार ने महंगाई भत्ते में छह फीसदी वृद्धि कर इसे 125 फीसदी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
हालांकि केन्द्रीय कर्मचारियों के परिसंघ के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी इसे वृद्धि से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार लगातार बढ़ती महंगाई में जीवन यापन कठिन हो गया है। इन परिस्थितियों में वास्तविक मुद्रास्फीती दर 220-240 फीसदी के करीब होनी चाहिए लेकिन सरकार इसे बस 125 पर सीमित कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि केन्द्र सरकार औद्योगिक कर्मचारियों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति से एक साल के औसत के आधार पर डीए में साल में दो बार वृद्धि करती है। पूर्व में बीते सितंबर में डीए में छह फीसदी की वृद्धि की गई थी। जिसे बढ़ाकर 113 फीसदी से 116 फीसदी किया गया था। जो जुलाई 2015 से प्रभावी हुआ था।
उम्मीद की जा रही है केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारें भी जल्द डीएम में वृद्धि कर अपने कर्मचारियों को इसका लाभ दे सकती हैं।