फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Centre frowns on liquor shops along highways

हाइवे से दारू होगी गायब!

Wed, 29 May 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 29 May 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
Centre frowns on liquor shops along highways

अगर केंद्र सरकार की सलाह पर राज्यों ने गौर किया, तो हाइवे पर दिखने वाले दारू के ठेके गायब हो सकते हैं।

विज्ञापन


रोड सेक्रेटरी विजय छिब्बर की ओर से जारी एडवाइजरी में राज्यों से नेशनल हाइवे से दारू के ठेके हटाने और कोई नए लाइसेंस जारी न करने का मशविरा दिया गया है।


इस पत्र में लिखा गया कि अगर कुछ शराब दुकानदारों को नेशनल हाइवे पर ठेका खोलने का लाइसेंस दिया जा चुका है, तो ऐसे मामलों में भी फैसले बदले जा सकते हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि हाइवे पर शराब के ठेके दो तरह की दिक्कतें पेश करते हैं।

उन्होंने कहा, 'आसानी से शराब मिलने के कारण नशे में ड्राइविंग और हादसों की तादाद बढ़ रही है। इसके अलावा हाइवे पर बने ऐसे ठेकों पर खूब भीड़ लगी रहती है, क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन यहां आकर रुकते हैं।'
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक 2011 में जो 4,90,000 सड़के हादसे हुए, उनमें से 25,000 शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से थे। इन हादसों में 11,000 मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed