फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central minister katheria got bail in one more case

केंद्रीय मंत्री कठेरिया एक और केस में हुए बरी

Mon, 07 Sep 2015 10:47 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
central minister katheria got bail in one more case

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया एक और मामले में बरी कर दिए गए। सीजेएम संध्या चौधरी की अदालत ने सोमवार को थाना हरीपर्वत में दर्ज इस मामले में साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए उन्हें बरी कर दिया।

विज्ञापन


यह मामला 12 मार्च 2012 का है। टोरंट पावर के सुरक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने थाना हरीपर्वत पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर साढ़े 12 बजे सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया (अब केंद्रीय राज्य मंत्री) अपने साथ करीब 80-100 लोगों के साथ छह, रघुनाथ नगर स्थित टोरंट पावर के कार्यालय आए।

विज्ञापन

कर्मचारियों से कहे अपशब्द

central minister katheria got bail in one more case

जबरन घुसकर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यालय पर ताला लगा दिया, जिससे तकरीबन 2-3 घंटे विद्युत व्यवस्था में व्यवधान हुआ। सांसद और समर्थकों ने कर्मचारियों को अपशब्द कहे।

कई के कपड़े तक फाड़ डाले। गाड़ियों में आग लगाने की धमकी दी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष कठेरिया के खिलाफ साक्ष्य नहीं दे सका। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए उन्हें बरी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed