फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central minister giriraj singh gives statement on population policy

'चीन की तर्ज पर बने देश में जनसंख्या नीति'

Mon, 28 Dec 2015 10:09 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
central minister giriraj singh gives statement on population policy

देश में जनसंख्या विस्फोट को विकास में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जनसंख्या नीति बनाए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हम विकसित राष्ट्र बनना चाहते हैं, तो जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए चीन की तर्ज पर कानून बनाकर उसे लागू करना चाहिए।

विज्ञापन


जो इस नीति को नहीं मानते हैं। उनका वोटिंग का अधिकार खत्म कर उन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मुंबई दौरे पर आए गिरराज सिंह ने कहा कि चीन ने यदि सन 1979 में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून नहीं लाया होता, तो आज वह इतनी तेजी से विकास नहीं कर रहा होता।
विज्ञापन


गिरिराज ने कहा कि यदि हम विकसित राष्ट्र बनना चाहते हैं और सामाजिक समरसता कायम रखना चाहते हैं, तो जनसंख्या नीति बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों के अलावा मुस्लिम बाहुल्य देश मलयेशिया और इंडोनेशिया में जब जनसंख्या पर कानून बना सकता है तो भारत में ऐसा कानून क्यों नहीं बनाया जाए। इस पर बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में नीतीश मुखौटा, लालू असली सीएम

central minister giriraj singh gives statement on population policy

सिंह ने कहा कि यह मैंने एक मंत्री नहीं, बल्कि भारतीय होने के नाते महसूस किया है।

जनसंख्या को व्यवस्थित किए बगैर विकास संभव ही नहीं है।गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा तय होनी चाहिए। देश के किसी जिले में दो फीसदी तो किसी जिले में 72 फीसदी मुस्लिम हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता बढ़ रही है। हत्या, डकैती और अपहरण की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सिंह ने कहा कि हम चुनाव में जो कह रहे थे वही दिखने लगा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो मुखौटा हैं असली मुख्यमंत्री तो लालू प्रसाद यादव ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed