फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt will make 2 crore houses

शहरी गरीबों के लिए 2 करोड़ घर बनाएगी सरकार

Tue, 28 Apr 2015 09:15 AM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
central govt will make 2 crore houses

आवास व शहरी गरीबी उपशमन मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार ने शहरी गरीबों के लिए 2 करोड़ घर बनाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के 4041 शहरों में इन घरों को बनाने की अनुमति कैबिनेट से मिल गई है।

विज्ञापन


यह 2022 तक सभी के लिए घर योजना को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। आवास एवं शहरी विकास निगम के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत चार करोड़ अन्य मकानों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 6 करोड़ घरों को बनाना काफी चुनौतिपूर्ण है। इसके लिए केंद्र और राज्य को एकजुट होकर कदम उठाना होगा। तभी सरकार के हाउसिंग मिशन को पूरा करना संभव होगा। उन्होंने इस ओर सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेकैंया नायडू ने दी जानकारी

central govt will make 2 crore houses

नायडू ने कहा कि सरकार फिलहाल गरीबों को कम ब्याज दर पर कर्ज मुहैया कर घर की जरूरत पूरा करने पर ध्यान दे रही है। वहीं आम जन के लिए आवासीय ऋण को आसान बनाने की नीति को भी तैयार किया जा रहा है।

नायडू ने आवास क्षेत्र में विदेशी निवेश लाने के सरकार के प्रयासों की भी सराहना की है। महत्वपूर्ण यह है कि सरकार के निर्देश पर हडको की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आवास की व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। केंद्र करीब 15 लाख घरों के निर्माण के लिए हडको का सहयोग ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed