फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt. targets pakistan.

'सेना देगी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब'

Mon, 06 Oct 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Oct 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
central govt. targets pakistan.

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की केंद्र सरकार ने कड़ी निंदा की है। सरकार ने कहा है कि सेना को इसका उचित जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान इसी वजह से परेशान है। अपनी अंदरूनी समस्याओं के चलते भी पाकिस्तान कुंठित है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा करते हैं। इसके जवाब में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में फैसला लेने का काम रक्षा बलों पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस महीने दसवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उसके सैनिकों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी की।

'अंदरूनी समस्याओं से पाकिस्तान परेशान'

central govt. targets pakistan.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का प्रभावशाली जवाब दिया है।

संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए भारत को दोषी ठहराने वाले पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि मुशर्रफ को उनका ही देश गंभीरता से नहीं लेता है, आप भी उन्हें गंभीरता से नहीं लें।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को गोलीबारी शुरू कर दी।

इस महीने 10वीं बार पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। हालांकि केंद्र के मुताबिक सीमा रेखा की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed