फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt issued notice to congress party

कांग्रेस को 'बेघर' करने के लिए मोदी सरकार ने भेजा नोटिस

Fri, 20 Feb 2015 07:26 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
central govt issued notice to congress party

शहरी विकास मंत्रालय ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय खाली करने का नोटिस दिया है। 24 अकबर रोड के अलावा पार्टी को आवंटित तीन और बंगलों को भी खाली करने को कहा गया है।

विज्ञापन


इन बंगलों का आवंटन 26 जून, 2013 को ही खत्म हो गया था। कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने नोटिस मिलने की बात मानी है। बकौल वोरा, इस नोटिस जवाब दे दिया गया है। वोरा के मुताबिक, पार्टी ने बंगला आवंटन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। 24 अकबर रोड 1978 से ही पार्टी का मुख्यालय रहा है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 22 जनवरी, 2015 को जारी नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली के राउस ऐवन्यू स्थित जमीन को 25 जून, 2010 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आवंटित किया गया था। जिन तीन बंगलों को खाली करने के लिए मंत्रालय ने नोटिस दिया है, उन्हीं के एवज में राउस ऐवन्यू में जमीन दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्रालय ने तीन और बंगले खाली करने को कहा

central govt issued notice to congress party

जमीन आवंटित करने की तारीख के बाद बंगले खाली करने के लिए तीन साल का समय दिया गया था। नोटिस में कहा गया है कि 26 जुलाई, 2013 से लेकर जब तक बंगलों को खाली नहीं किया जाता। इस अवधि के लिए पार्टी को लाइसेंस फीस का भी भुगतान करना होगा।

24 अकबर रोड मुख्यालय के अलावा पार्टी को आवंटित पांच रायसीना रोड, 26 अकबर रोड और सी-11/109 चाणक्यपुरी स्थित बंगलों को खाली करने का नोटिस दिया गया है।

रायसीना रोड के बंगले में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का मुख्यालय है। 26 अकबर रोड पर कांग्रेस सेवा दल का कार्यालय है। वहीं चाणक्यपुरी स्थित बंगला आवास के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed