फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt in difficulty petition accepted against vadra

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच याचिका मंजूर

Thu, 11 Oct 2012 04:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Oct 2012 04:11 PM IST
विज्ञापन
central govt in difficulty petition accepted against vadra
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रॉबर्ट वाड्रा और रियल इस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच कथित डील की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। यह याचिका आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में जवाब मांगा है। याचिका पर 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव को इस बात के निर्देश दिए जाएं कि वह टीम केजरीवाल की तरफ से वाड्रा पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने पर फैसला लें। याचिका में इस बात का भी जवाब मांगा गया है कि सिर्फ कुछ सालों में रॉबर्ट वाड्रा की 50 लाख की कंपनी 500 करोड़ की कैसे हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को बिना किसी सुरक्षा गारंटी के ब्याजमुक्त कर्ज दिया था। केजरीवाल ने वाड्रा के प्रति डीएलएफ की इस कृपादृष्टि पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि आखिर किस लाभ के लिए डीएलएफ ने रॉबर्ट वाड्रा को यह कर्ज दिया। केजरीवाल के इस आरोप के बाद सियासी गलियारों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed