फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt employee's da will increase

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी और बढ़ोतरी

Fri, 12 Jun 2015 08:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
central govt employee's da will increase

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में जुलाई-2015 से छह फीसदी की बढ़ोतरी के आसार हैं। जनवरी से अप्रैल माह तक के जारी उपभोक्ताओं मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने यह आंकलन लगाया है।

विज्ञापन


हालांकि वृद्धि की अंतिम गणना  मई और जून का सूचकांक जारी होने के बाद ही की जा सकेगी लेकिन पिछले कई वर्षों के रिकार्ड को देखते हुए विशेषज्ञ इस बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को वर्तमान में कुल 113 फीसदी डीए मिल रहा है। जनवरी-2015 में छह फीसदी डीए बढ़ा था। हर छह माह में माहवार जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना के आधार पर डीए बढ़ोतरी तय होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह फीसदी बढ़ोतरी का मिलेगा लाभ

central govt employee's da will increase

जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 254 था जो फरवरी में एक अंक घटकर 253 हो गया। मार्च में एक अंक की बढ़ोतरी पर सूचकांक वापस 254 पर पहुंच गया और अप्रैल में दो अंक की बढ़ोतरी के साथ सूचकांक 256 हो गया।

डीए वृद्धि का वर्षों से सटीक आंकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि मई और जून माह का सूचकांक अगर स्थिर भी रहता है तो डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी तय है। अगर एक-एक अंक की गिरावट आती है तो भी छह फीसदी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

इससे नीचे सूचकांक गया तो बढ़ोतर पर असर पड़ सकता है। हालांकि पिछले वर्षों का रिकार्ड देखें तो मई और जून का सूचकांक स्थिर रहा या इसमें बढ़ोतरी हुई। ऐसे में छह फीसदी बढ़ोतरी की काफी संभावना है। मई का सूचकांक जारी होने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed