{"_id":"0dddb3908e87b6c1b69beb5f653da495","slug":"central-govt-collect-1-lakh-crore-on-2g-spectrum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार ने भर लिया अपना खजाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार ने भर लिया अपना खजाना
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी की बोली शनिवार को 10वें दिन 1,02,215 करोड़ रुपये को पार कर गई। दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार 61 दौर की बोली में करीब 87 प्रतिशत स्पेक्ट्रम बोलीदाताओं को आवंटित किया जा चुका है। शुक्रवार को बोली 1,01,432 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए अभी तक कोई बोली नहीं लगी है। दूरसंचार मंत्रालय ने कहा कि बोलीदाताओं की ओर से 1800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज और 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बढ़चढ़ कर बोली लगाई गई। 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए छह सर्कलों पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, असम और आंध्र प्रदेश के लिए ऊंची बोली लगाई गई।
विज्ञापन
शेष बचे स्पेक्ट्रम के लिए सोमवार को बोली प्रक्रिया दुबारा शुरू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण सरकार सफल बोलीदाताओं के नामों का खुलासा नहीं कर रही है। 2010 में सरकार ने 3जी और बीडब्ल्यूए की नीलामी से 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। सरकार ने वर्ष 2014 फरवरी में स्पेक्ट्रम नीलामी से 62,162 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन