फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central cabinet ministers take his charge in ministries

मंत्रालय में चला स्मृति के ग्लैमर का जादू

Wed, 28 May 2014 05:50 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
central cabinet ministers take his charge in ministries

मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शास्त्री भवन पहुंचीं स्मृति ईरानी के ग्लैमर का जादू मंत्रालय में चल गया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी स्मृति की एक झलक पाने के लिए मंत्री कक्ष के बाहर पहले से ही एकत्र हो गए।

विज्ञापन


कर्मचारी मोबाइल पर उनकी तस्वीर उतारने के साथ ऑटोग्राफ लेते रहे। टीवी सीरियल सास भी कभी बहू थी से चर्चित हुईं स्मृति ईरानी सीधे कैबिनेट मंत्री बनी हैं तथा उन्हें मानव संसाधन जैसा भारी भरकम मंत्रालय मिला है।
विज्ञापन

दूसरे मंत्रालयों के कर्मचारी हुए एकत्र

central cabinet ministers take his charge in ministries

कभी घर घर में देखी जाने वाली इस बहू के मंत्री के रूप में शास्त्री भवन पहुंचने की खबर मिलते ही न केवल मानव संसाधन बल्कि दूसरे मंत्रालयों के कर्मचारी सी विंग की तीसरी मंजिल पर स्थित मंत्री के दफ्तर के पास जमा होने लगे।

स्मृति लगभग 4.25 शास्त्री भवन में दाखिल हुईं तो क्या चपरासी क्या लिफ्टमैन या स्टाफ सभी उनके पीछे पीछे चल दिए। स्मृति ने सीधे मंत्री कक्ष में जाकर उच्च शिक्षा सचिव अशोक ठाकुर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

'मीडिया नियंत्रण करने का कोई इरादा नहीं'

central cabinet ministers take his charge in ministries

स्वतंत्र प्रभार के साथ मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री बने प्रकाश जावडेकर ने प्रेस की आजादी और मीडिया पर कोई बाहरी नियंत्रण बैठाने की बात को सिरे से खारिज कर दी है।

जावडेकर ने कहा है कि प्रसार भारती की स्वायत्तता के संबंध में गहन अध्ययन के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। जबकि दूरदर्शन में मोदी के इंटरव्यू संपादित होने के बाद भविष्य में भी साक्षात्कारों को कांट छांट कर दिखाने के सवाल पर सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा।

मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्हें मीडिया के कई सवालों का सामना करना पड़ा। अपने पूर्ववर्ती सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के कार्यकाल में हुए कामों की समीक्षा को लेकर जावडेकर ने कहा कि ऐसा सोचना गलत होगा कि नई सरकार आते हुए सभी पुराने कामों को बदल देगी।

विज्ञापन

पर‌िवार की मौजूदगी में हरस‌िमरत ने संभाली कुर्सी

central cabinet ministers take his charge in ministries

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री का कार्य भार लाव-लश्कर के साथ ग्रहण किया।

हरसिमरत को मंत्रालय का कार्य भार दिलाने के लिए उनके भाई पंजाब सरकार में मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के अलावा सुखदेव सिंह ढींढसा समेत कई वरिष्ठ अकाली नेता भी मौजूद थे।

हरसिमरत ने जहां मंत्रालय का कार्यभार संभाला, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके ससुर प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली को जाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed