{"_id":"26f0c8b8-ce0f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"central-agency-wants-to-arrest-me-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन गिरफ्तार करना चाहता है नरेंद्र मोदी को?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कौन गिरफ्तार करना चाहता है नरेंद्र मोदी को?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीटीसी को राज्यों पर केंद्र का दमनकारी हथकंडा बताने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर और भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को राजनीतिक मंच बनाते हुए मोदी ने केंद्र सरकार पर अपनी एजेंसियों के जरिए गिरफ्तार कराने की साजिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि इशरत जहां मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार खुफिया एजेंसी आईबी का इस्तेमाल कर रही है। यह काम राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी और उनके साथी सीबीआई के काम में दखल दे रहे हैं। इसकी सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में चल रही है।
चिदंबरम के मुताबिक मोदी ऐसे बयान दे कर जांच में दखल देना चाहते हैं ताकि इस एनकाउंटर की सच्चाई सामने नहीं आ सके।
गौरतलब है कि सीबीआई ने इस जांच के तहत कुछ दिनों पहले आईबी के एक उच्च अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की है। इस एनकाउंटर के फर्जी होने के आरोप में गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच के चार बड़े अधिकारी फंसे हुए हैं।
इन अधिकारियों का दावा है कि 2004 में आईबी की खुफिया सूचना के आधार पर ही इशरत जहां और उसके तीन साथियों का एनकाउंटर किया गया था।
पुलिस के मुताबिक यह चारों लश्कर ए ताइबा के आतंकवादी थे और नरेंद्र मोदी की हत्या के मकसद से मुंबई से गांधीनगर जा रहे थे।
पुलिस के इस दावे के पुख्ता करने के मकसद से आईबी अधिकारी की पूछताछ को मोदी अपने खिलाफ गिरफ्तारी की साजिश मान रहे हैं।