फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Center seek report from Punjab on Guru Granth Sahib issue

सिखों के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के पीछे विदेशी ताकत, केंद्र सतर्क

Thu, 22 Oct 2015 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Oct 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
Center seek report from Punjab on Guru Granth Sahib issue

सिखों के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के पीछे विदेशी हाथ होने की खबर से केंद्र सरकार सचेत हो गई है। गृहमंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद पंजाब में फैले तनाव पर गृहमंत्रालय और ख्रुफिया एजेंसियों की पैनी नजर है। गृहमंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब के आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश में लंबे समय से लगा है। पिछले कुछ सालों में सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसी कई कोशिशों को नाकाम भी किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऐसे तनाव के पीछे विदेशी हाथ होने के शक को भी नजरअंदाज करना घातक साबित हो सकता है। गृह मंत्रालय और एजेंसियों में इस बात की चिंता है कि आईएसआई पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक हालात का फायदा उठाते हुए युवकों में ड्रग्स की आदत पैदा कर आतंकवाद को फलने फूलने की जमीन तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ताने बाने के बीच तनाव फैलाने के लिए धार्मिक ग्रंथ के अपमान की स्थिति पैदा करना विदेशी एजेंसी के लिए आसान काम है। यही वजह है कि इस घटना के पीछे विदेश हाथ होने की खबर को केंद्र हल्के में नहीं ले रहा है।

देशी हो या विदेशी की जाएगी सख्त कार्रवाई

Center seek report from Punjab on Guru Granth Sahib issue

गृहमंत्रालय के मुताबिक ऐसा करने वाला स्थानीय हो या विदेशी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश है। गौरतलब है कि इस मामले में गिरफ्तार जसविंदर सिंह और रुपेंदर सिंह नाम के दो शख्सों ने पंजाब पुलिस को मामले के पीछे विदेशी हाथ होने का संकेत दिया है।

इन्होंने बताया है कि पंजाब में तनाव फैलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दुबई से निर्देश मिला है। इसके लिए धन भी मुहैया कराए गए हैं। पंजाब पुलिस इस मामले में ऑस्ट्रेलिया और दुबई के लोगों तक पहुंचने की कोशिश में है।

सूत्रों के अनुसार संदेह में गिरफ्तार लोगों के फोन पर ऑस्ट्रेलिया और दुबई से कॉल आने की बात सामने आ रही है। इसलिए भी विदेशी तत्वों के इसमें शामिल होने की बात को नकारा नहीं जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed