{"_id":"42f7b4e6-1bb2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"center-is-not-taking-action-against-khurshid-ngo-says-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्शीद के एनजीओ पर केंद्र नहीं कर रहा कार्रवाई: आजम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुर्शीद के एनजीओ पर केंद्र नहीं कर रहा कार्रवाई: आजम
रामपुर/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:35 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता और उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने के बाद अब सलमान खुर्शीद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आजम ने पूछा है कि आखिरकार केंद्र सरकार कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। खुर्शीद के एनजीओ पर विकलांगों के लिए जारी योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
केंद्र की यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सपा के अहम नेता आजम खान ने शनिवार को कहा कि कानून मंत्री के एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए आखिरकार केंद्र सरकार आगे क्यों नहीं आ रही है। राज्य के शहरी विकास मंत्री ने दावा किया कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए मायावती के शासनकाल के दौरान वह पीड़ित हो चुके हैं।
केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार की पहचान घोटालों को लेकर होगी। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की और कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आरोप लगाना उनकी आदत बन चुकी है।