फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ceasefire violation in kashmir by pakistan 2 jawans injured

पाक सेना की गोलीबारी में ब्रिगेडियर सहित दो जवान जख्मी

Sat, 25 May 2013 01:36 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 25 May 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in kashmir by pakistan 2 jawans injured

पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के टूटमारी गली सेक्टर में गोलीबारी कर दोनों देशों के बीच सीजफायर का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


इस गोलीबारी में सेना के एक ब्रिगेडियर और दो जवान घायल हो गए हैं। ब्रिगेडियर संजीव लंगर और दोनों जवानों को हल्के जख्म आए हैं।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, ‘पाक सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे कश्मीर के टूटमारी गली में शाम सात बजकर पंद्रह मिनट पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस पर हमारी सेनाओं ने भी जवाबी कार्रवाई की है।’

पाक सेना ने भारतीय चौकी पर छोटे हथियारों और मोर्टारों से भी हमला किया। बाद में फायरिंग बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed