{"_id":"2b56bedc-7458-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"ceasefire-violation-along-indo-bangla-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश की ओर से सीजफायर का उल्लंघन, एक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बांग्लादेश की ओर से सीजफायर का उल्लंघन, एक की मौत
नई दिल्ली/कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी बंगाल में सोमवार को बांग्लादेश की तरफ से अकारण की गई फायरिंग में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। इसके पीछे बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की घटना पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर इलाके में सोमवार सुबह 9:30 बजे हुई। इसमें मोहम्मद फरीद (40) की मौत हो गई जबकि 14 वर्षीय सूर आलम घायल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नई दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर को जानकारी दी है कि बांग्लादेश की तरफ से तीन राउंड फायरिंग की गई और इसके पीछे उसने बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इस वाकये के बाद बीएसएफ ने अपने पड़ोसी समकक्ष से फ्लैग मीटिंग की मांग की। बीएसएफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ईस्ट) बीडी शर्मा ने बताया कि हमने अपने इंस्पेक्टर जनरल को फ्लैग मीटिंग के लिए भेजा है। बांग्लादेश से लगती 4 हजार किमी सीमा की रखवाली बीएसएफ के हवाले हैं। बीएसएफ ने सीजफायर उल्लंघन और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया है। सीजफायर के उल्लंघन की यह घटना काफी समय बाद हुई है।
विज्ञापन