{"_id":"453e253c-3cf5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cd-troubled-officers-in-abdul-hakim-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीम हत्याकांडः सीडी ने उड़ाई अफसरों की नींद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हकीम हत्याकांडः सीडी ने उड़ाई अफसरों की नींद
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Dec 2012 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित हकीम हत्याकांड में पहले दिन से ही ऑनर किलिंग को नकारते रहे अफसरों की नींद एक सीडी ने उड़ा दी है। अब्दुल हकीम के परिजनों यानी महविश के ससुरालियों ने शासन को एक सीडी भेजी है। इसमें महविश के चाचा की धमकी भरी बातें हैं।
विज्ञापन
सीडी के साथ ही प्रेमविवाह के बाद गांव लौटने पर पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाने, अधिकारियों द्वारा महविश पक्ष को ही मुचलकों में पाबंद करने और लगातार मिल रही धमकियों पर ध्यान न देने से अफसर बैकफुट पर हैं। ऑनर किलिंग के आरोपों से बचाव की मुद्रा में आए अफसरों ने राहत का पिटारा खोल दिया है। महविश को मुंह बंद रखने की कीमत दी जा रही है।
विज्ञापन
बीपीएल कार्ड, गैस एजेंसी, बीस हजार की सहायता, पांच लाख की सहायता राशि की घोषणा, निःशुल्क आवास, शस्त्र लाइसेंस और बैंक खाता जो चाहिए तत्काल दिए जा रहे हैं। महविश पहले ही डीएम और अफसरों पर ऑनर किलिंग की बात न कहने के लिए दबाव का आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन