फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cctv wire cut four days earlier says reports

हैदराबाद धमाकाः चार दिन पहले काटे थे CCTV के तार

Fri, 22 Feb 2013 01:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 22 Feb 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
cctv wire cut four days earlier says reports

दिलसुख नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार चार दिन पहले ही काट दिए गए थे। जबकि इससे पहले बताया जा रहा था कि उस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खराब थे।

विज्ञापन


आतंकी हमले की सूचना और एलर्ट के बाद भी हैदराबाद में सुरक्षा लचर रही, इस खुलासे से पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


वहीं, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि आंध्रप्रदेश सरकार ने दोहरे बम विस्फोट की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। दिलसुखनगर धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई और 119 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री आरके सिंह के साथ आज सुबह सवा सात बजे हैदराबाद पहुंचे। शिंदे ने राज्यपाल इएसएल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया।


बाद में शिंदे उस अस्पताल में भी गए जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि 119 घायलों में से छह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एक जांच दल का गठन कर दिया है।

यह पूछे जाने पर कि इन विस्फोटों के लिए कौन जिम्मेदार है, शिंदे ने कहा कि घटना की पूरी जांच होने के बाद मैं आपको इसकी जानकारी दे सकता हूं। इस समय मैं कुछ नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि सरकार घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाप सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed