अब ट्रेन में भी तीसरी आंख की नजर में रहेंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय जल्द ही देश की पहली सीसीटीवी कैमरे से लैस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई है कि नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली शान-ए-पंजाब ट्रेन पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से लैस होकर अगस्त से पटरियों पर दौड़ेगी।
ट्रेन के प्रत्येक कोच में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इन कैमरों के फुटेज की निगरानी आरपीएफ के जवान करेंगे। रेलवे बोर्ड के सदस्य (मैकेनिकल) हेमंत कुमार का ने बताया कि इसके लिए ट्रायल पूरे हो चुके हैं, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि फीडबैक के लिए गार्ड के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे अच्छे चित्र प्राप्त हुए हैं। यह कैमरे महिलाओं के कंपार्टमेंट तो लगाए ही जाएंगे साथ ही अन्य बोगियों में इन्हें दरवाजों के पास और गैलरी में लगाया जाएगा।
आरपीएफ जवान करेंगे निगरानी
मंत्रालय इसके अतिरिक्त 750 गैर-वातानुकूलित बोगियों में आग से निपटने के लिए फायर सिस्टम भी लगाने की तैयारी कर रहा है।देश में अभी तक जितनी भी ट्रेनें चल रही हैं उनमें ऊपर की बर्थ के लिए चढ़ने के कोई इंतजाम नहीं हैं।
मंत्रालय ने अब बोगियों में बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी के इंतजाम किए हैं। ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत मुंबई-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से की है। मंत्रालय ने इसका डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को दी है।