{"_id":"e0c9615c-4046-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cctv-cameras-at-beaches-in-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी में नहाने की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुरी में नहाने की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे
भुवनेश्वर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 01:49 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भारी विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन कैमरों को निष्क्रिय करने की मांग की है। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे लोगों ने कहा कि कैमरे नहाने और कपड़े बदलने वाले आपत्तिजनक स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जहां कैमरे लगाए गए हैं वहां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ पर्यटन के लिए आने वाली बाहरी महिलाएं भी समुद्र के किनारे नहाती हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने न सिर्फ समुद्र तट पर बल्कि कई चौराहों और अन्य पर्यटक स्थलों पर अपराधी तत्वों को पकडऩे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखने के मकसद से कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समुद्र तट पर भी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी कक्ष से जब इस पर नजर रखी गई तो कई महिलाएं नहाते हुए इन कैमरों में कैद पाई गई।
इसकी सूचना मिलते ही लोगों ने भारी विरोध शुरू कर दिया और समुद्र तट से कैमरे हटाने की मांग की।