फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ccsu bca paper out case three times fax in meerut

सीसीएसयू पेपर आउटः मेरठ में तीन बार किया गया फैक्स

Sat, 02 Feb 2013 10:55 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
ccsu bca paper out case three times fax in meerut

पेपर लीक होने के चलते चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी गई। लीक पेपर शास्त्री नगर की चौधरी कम्युनिकेशन के नंबर 0120-4106150 से फैक्स किया गया था। अमर उजाला टीम की छानबीन में पता लगा कि मेरठ के सरधना में फैक्स नंबर 01233-274848 पर तीन बार अलग-अलग टाइम पर पेपर भेजा गया। रद्द पेपर की अगली परीक्षा 12 तारीख को होगी।

विज्ञापन


चौधरी कम्युनिकेशन के प्रोपराइटर राजीव चौधरी ने बताया कि पहला फैक्स एक फरवरी को शाम 7:11 बजे, दूसरा फैक्स शाम 7:17 और तीसरा  फैक्स शाम 7:21 बजे किया गया था। हर बार दो-दो पेज भेजे गए। जो फैक्स मेरठ में स्टूडेंट्स को बांटा गया, वह 7:21 बजे वाला है। इससे पहले किए गए दोनों फैक्स में क्या भेजा गया, यह पता नहीं चल सका है। तीनों में ओके की रिपोर्ट है।
विज्ञापन


छानबीन में सहयोग करने वाले राजीव ने बताया कि एक फरवरी को उनके यहां 14 फैक्स अलग-अलग जगह किए गए थे, इनमें तीन फैक्स मेरठ के सरधना में एक ही नंबर पर किए गए। उनके यहां कई लड़के काम करते हैं, फैक्स कराने वाले का नाम-पता नोट नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed