फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse says is not possible to organized aipmt examination in within four week

CBSE ने खड़े किए हाथ, 4 हफ्ते में AIPMT कराना संभव नहीं

Thu, 18 Jun 2015 04:04 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
cbse says is not possible to organized aipmt examination in within four week

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बयान देते हुए कहा है कि चार हफ्ते की समय सीमा के भीतर दोबारा ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी) दोबारा नहीं करा पाएगा। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश होते हुए सीबीएसई ने कहा कि चार हफ्ते की समय सीमा के भीतर परीक्षा कराना असंभव है।

विज्ञापन


इससे पहले यह बात सामने आई थी कि सीबीएसई एआईपीएमटी की परीक्षा को फिर से कराने को लेकर तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि एआईपीएमटी परीक्षा में बड़े पैमाने में हुई धांधली के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। पूरे भारत में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल के बहुत ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ग्रीष्म कालीन बेंच ने न्यायधीश आरके अग्रवाल और अमित्व रॉय ने 15 जून को इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था। साथ ही चार हफ्ते में फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6.3 लाख छात्रों ने इसकी परीक्षा दी

cbse says is not possible to organized aipmt examination in within four week

सीबीएसई की तरफ से यह बात कहीं गई है कि इस परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। एआईपीएमटी परीक्षा के नियंत्रक और ओएसडी केके चौधरी ने कहा है कि 3 मई की परीक्षा के लिए पंजीकृत हो चुके लोगों को फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

के के चौधरी ने कहा कि पहले हम परीक्षा की तिथि और परीक्षा स्‍थल तय कर लें। उसके बाद परीक्षा की नई तिथि को लागू किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इस बाबत दो-तीन दिन में निर्णय ले लिया जाएगा। मई, 2015 में 6.3 लाख छात्रों ने इसकी परीक्षा दी थी।

एआईपीएमटी का रिजल्ट सीबीएसई को 5 जून को घोषित किया जाना था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले रिजल्ट पर रोक लगाई बाद में पेपर लीक होने के मसले पर इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed