फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBSE new direction about the national anthem to schools.

सीबीएसई का राष्ट्रगान के बारे में स्कूलों को नया दिशा-निर्देश

Wed, 18 Nov 2015 08:53 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
CBSE new direction about the national anthem to schools.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश-विदेश में सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र भेजकर राष्ट्रगान को सही तरीके से प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रगान की प्रस्तुति के समय अक्सर ऐसा होता है कि समय सीमा का पालन नहीं किया जाता।

ऐसे में सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी करके पूरे राष्ट्रगान को 52 सेकेंड और पहली और अंतिम लाइन का गायन करके संक्षेप में राष्ट्रगान को पूरा करने का समय 20 सेकेंड तय किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रगान को लेकर हाल ही में जारी विवाद को लेकर सीबीएसई ने राष्ट्रगान प्रस्तुति को लेकर सही तरीका प्रस्तुत किया है।

पूरा राष्ट्रगान 52 सेकेंड और संक्षेप में 20 सेकेंड में

CBSE new direction about the national anthem to schools.

राष्ट्रगान में ‘सिन्धु’ शब्द को लेकर विवाद बना था। ‘पंजाब-सिन्धु गुजरात मराठा’ के सही वर्जन को लेकर विवाद बना था। सीबीएसई एवं राज्य सरकार की किताबों और स्कूल डायरी में राष्ट्रगान के सही नहीं होने को लेकर विवाद बना था।

सिन्ध और सिन्धु शब्द के प्रयोग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच बोर्ड की ओर से सिन्ध की सिन्धु शब्द प्रयोग करने का आदेश जारी होने के बाद विवाद खत्म हो गया।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव शिक्षा एवं प्रशिक्षण डीटी सुदर्शन राव की ओर से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है। पत्र में सीबीएसई ने स्कूलों से वैल्यू एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संविधान के आर्टिकल 51(ए) जिसमें राष्ट्रगान की प्रस्तुति के संबंध में दिशा निर्देशों के पालन को कहा गया है।

इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने भी सितंबर 2014 में राष्ट्रगान के संबंध में कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा था। दिशा निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रगान कब पूरा 52 सेकेंड में और कब संक्षेप में 20 सेकेंड में पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed