{"_id":"eba7df7c9dc14614a504b765e3d6cb2f","slug":"cbse-guidelines-for-aipmt-exams-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: नकल पर लगाम लगाएंगे ये नियम ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
AIPMT: नकल पर लगाम लगाएंगे ये नियम
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
आगामी 25 जुलाई को फिर से आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) के लिए सीबीएसई ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है।
विज्ञापन
नकल रोकने और निर्विघ्न परीक्षा आयोजित कराने के उद्देश्य से सीबीएसई ने बड़े बटन, अंगूठी, झुमकी, नाक की कील, पैंडेंट, घड़ी, जैकेट जैसी चीजें पहनकर आने वालों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को केवल हल्के परिधानों और चप्पलों में परीक्षा केंद्र में आने की इजाजत होगी।