25 जुलाई को फिर होगी AIPMT की प्रवेश परीक्षा
(फाइल फोटो)
सीबीएसई ने AIPMT की दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब 25 जुलाई को देशभर में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्षा के लिए जरिए देशभर की 3,000 सीटों पर एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सज में छात्रों को दाखिला मिलता है। इससे पहले 14 जून को सुप्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया था।
एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली की बात सामने आई थी। साथ ही एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्ष को लेकर हाइटेक तरीके से नकल के कई मामले सामने आए थे। इस मामले में हरियाण पुलिस ने कई गिरफ्तरियां की थी।
CBSE के लिए बड़ी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में आदेश देते हुए सीबीएसई को निर्देश दिया था कि
चार हफ्ते के भीतर पूरी प्रवेश प्रकिया को पूरा किया। इस पर सीबीएसई ने
अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि इतने कम समय में इतनी बड़ी प्रवेश
परीक्षा कराना आसान नहीं है।
बाद में इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की दलील को सुनते हुए उसे राहत दी थी और कहा था कि 17 अगस्त तक एआईपीएमटी परीक्षा का प्रवेश पत्र घोषित किया जाए।
साथ ही एआईपीएमटी की पहली काउंसिलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह में और दूसरी काउंसिलिंग सितंबर माह के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय के बाद सीबीएसई को फिर से 6 लाख छात्रों की परीक्षा लेनी होगी। सीबीएसई के लिए फुलप्रूफ परीक्षा कराना एक बड़ी बात होगी, क्योंकि उस की परीक्षा प्रणाली पर अब बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है।