CBSE के बाद फेसबुक पर भी छाए सार्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं क्लास के टॉपर दिल्ली के सार्थक अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह है 99.6 फीसदी अंक जो उन्होंने इस परीक्षा में हासिल किए हैं।
सुपर स्टार रजनीकांत और अभिनेता आलोकनाथ की तर्ज पर सार्थक को भी एक से एक मजेदार बधाई संदेश मिल रहे हैं। नेट
पर सार्थक को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है।
चुटीले बधाई संदेश
आलम ये है कि सार्थक के प्रशंसकों ने उनके नाम से फेसबुक पर एक पेज भी बना दिया है जिसको दो-तीन दिनों में 94 हजार से ज्यादा लोग लाइक मिल चुके हैं।
संदेशों के लिए सार्थक एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बन गए हैं। इन संदेशों में कोई सार्थक के अंकों को रजनीकांत के ट्यूशन से जोड़ रहा है तो कोई 3 इडियट्स के रणछोड़दास चांचड से।
आलोकनाथ भी बने सहारा
फेसबुक पर एक यूजर उज्जवल अग्रेन लिखतेहैं कि जितने अंकों के साथ अकेले सार्थक पास हुए हैं इतने में तीन गरीब पास हो जाते।
इसी तरह फेसबुक पर ही कल्पेश कुचेरिया लिखते हैं कि जितने सार्थक के मार्क्स आएं हैं इतनी तो मेरे मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं होती।
संकेत गायकवाड़ कहते हैं कि एक बार रजनीकांत ने एक बच्चे को ट्यूशन दिया, आज वो बच्चा सार्थक अग्रवाल के नाम से जाना जाता है।
ऐसे ही देव नायडू फेसबुक पर लिखते हैं कि आलोकनाथ ने एक बच्चे को आशीर्वाद दिया तो आज वह बच्चा सार्थक बन गया।
शशि थरूर ने भी दी बधाई
चुटीले संदेशों के साथ-साथ सार्थक को लेकर कुछ मजेदार तस्वीरे भी फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इन संदेशों को शेयर करते हुए लिखा है कि उम्मीद है कि सार्थक इन्हें पसंद करेगा।
कुछ ऐसे ही और संदेश
- सार्थक को 0.40 पर्सेंट के लिए इम्प्रूवमेंट देना चाहिए-शिवम गुप्ता
- सार्थक के जो 0.40 प्रतिशत अंक कम आए हैं इसके लिए अरविंद केजरीवाल धरना देंगे- हमराज सैयद
- सार्थक के इन नंबरों में उनकी अटेंडैंस भी शामिल थी क्या- रुपम भंडारी
- अखबारों को ऐसे टॉपर्स के अंकों को नहीं छापना चाहिए क्योंकि हमारे घर में माता-पिता हैं- उदिता पाल
- जितने सार्थक के मार्क्स आएं हैं इतनी तो मेरे मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं होती- कल्पेश कुचेरिया
- आलोकनाथ ने एक बच्चे को आशीर्वाद दिया तो आज वह बच्चा सार्थक बन गया-देव नायडू