फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse board 10th class result will declare today

सीबीएसई दसवीं का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Thu, 28 May 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 28 May 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
cbse board 10th class result will declare today

सीबीएसई की ओर से दसवीं का परीक्षाफल आज दोपहर घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 97.32 फीसदी छात्र सफल रहे। एक बार फिर से लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

विज्ञापन


इस बार 97.82 फीसदी लड़कियां सफल रही जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 96.98 फीसदी रहा। पिछले साल ओवर ऑल रिजल्ट 98.87 फीसदी रहा था।

99.77 फीसदी सफल छात्रों के साथ तिरुवनंतपुरम नंबर एक पर जबकि दूसरे नंबर पर चेन्नई और 98.46 फीसदी के साथ इलाहबाद रीजन तीसरे नंबर पर रहा।

दिल्ली का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। दिल्ली में 8026 छात्रों को 10 सीजीपीए मिला जबकि चेन्नई रीजन 15479 छात्रों के 10 सीजीपीए के साथ पहले नंबर पर रहा।

क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के अनुसार दसवीं की परीक्षा में इलाहाबाद रीजन से कुल 1.19 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड बेस्ड परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट results.amarujala.com पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 13,73,853 छात्र शामिल हुए थे जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 3 फीसदी अधिक है। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 8,17,941 छात्र 5,55,912 छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed