{"_id":"96a3950e04dde234245cd99ace258393","slug":"cbse-12th-result-declared-many-of-the-region-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं के कई रीजन का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीएसई 12वीं के कई रीजन का रिजल्ट घोषित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के कई रीजन का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। सीबीएसई ने भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना, अजमेर और पंचकुला रीजन के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल बारहवीं की परीक्षा में कुल 10,29,874 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 6,03,064 छात्र और 4,26,810 छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि साइंस, कॉमर्स और ह्यूमनिटीज़ तीनों संकाय के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किए हैं।
विज्ञापन
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर को डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई की ओर से आयोजित बारहवीं की परीक्षा में 12,210 विदेशी छात्र भी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल बारहवीं की परीक्षा में पिछले साल की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक छात्र शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
CBSE की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस साल देश के 5,300 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन किया था। सीबीएसई ने दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई को घोषित कर दिया है।
बोर्ड ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्र जुलाई तक कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं।
पिछले साल (2013) बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 82 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। बारहवीं में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था। साल 2013 में आयोजित परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 87.98 फीसदी और छात्रों का पास प्रतिशत 77.78 फीसदी रहा था।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि छात्र यह रिजल्ट http://cbse.nic.in/ पर देख सकते हैं।
अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।
छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।