फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse 10th results declare today see on myresultplus

सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, देखें माई रिजल्ट प्लस पर

Fri, 13 Jun 2014 06:40 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th results declare today see on myresultplus

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स इसे हमारी वेबसाइट www.myresultplus.com पर देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीबीएसई दसवीं के ग्रेडिंग व्यवस्था के तहत घोषित परिणाम उत्साहजनक रहे। हालांकि लड़कियां फिर आगे रहीं, लेकिन लड़कों ने इस बार उन्हें अच्छी टक्कर दी।

लड़कियों का पास प्रतिशत 98.94 रहा, जबकि लड़कों का 98.64। इस साल कुल 98.76 फीसदी छात्र सफल रहे। पिछले साल यह आंकड़ा 98.19 फीसदी था।

देशभर में 86,162 छात्रों को 10 सीजीपीए (सभी सब्जेक्ट में ए1 ग्रेड) मिला। 10 सीजीपीए पाने वालों में लड़के आगे रहे। 44,224 लड़कों को और 41.938 लड़कियों को 10 सीजीपीए मिला।

बोर्ड परीक्षाओं के मुकाबले स्कूल परीक्षाओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। स्कूल आधारित परीक्षा का रिजल्ट 99.56 और बोर्ड आधारित परीक्षाओं का रिजल्ट 99.03 फीसदी रहा है। बृहस्पतिवार को सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी किए गए।
विज्ञापन


इसमें लगभग सभी परीक्षार्थी पास हो गए। जो परीक्षार्थी किन्हीं कारणों से अगली कक्षा में नहीं जा सके, उनके लिए जुलाई में इम्प्रूवमेंट परीक्षा होगी। इस प्रकार सभी परीक्षार्थी पास हो जाएंगे। सुधार के लिए इस बार से एक ही अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 12,57,893 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 12,56,125 परीक्षा में शामिल हुए।

रीजन के बात करें तो चेन्नई 99.80 फीसदी पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा है। पंचकूला ने 99.45 फीसदी के साथ दूसरा स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed