{"_id":"ec0c9294a4dc9270635eeccf5cd0fbf7","slug":"cbse-10th-result-will-come-on-28th-may-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं का परिणाम अब 28 मई को","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीएसई दसवीं का परिणाम अब 28 मई को
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से दसवीं का परीक्षाफल 28 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई इलाहाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के अनुसार दसवीं का परीक्षा परिणाम पहले से तैयार है, दूसरे रीजन के परिणाम में देरी के कारण अब रिजल्ट 27 की बजाय 28 मई को घोषित किया जाएगा।
सीबीएसई 2015 की दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 1.19 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। इसमें 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। इलाहाबाद जिले में दसवीं की परीक्षा में 7200 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन