CBI ने EPFO अधिकारी के 7 ठिकानों पर मारा छापा
सीबीआई ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वित्तीय सलाहकार संजय कुमार के सात ठिकानों पर छापा मारा।
सीबीआई ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में तीन शहरों में सात स्थानों पर तलाशी ली।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने 1991 बैच के आईआरएस अधिकारी कुमार के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया है।
लाँकर से मिले बीस करोड़ के स्टांप पेपर
एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई और पटना के सात स्थानों के साथ ही राजधानी में भीकाजी कामा प्लेस स्थित ईपीएफओ के कार्यालय में भी तलाशी की।
इस तलाशी में संजय के पास एक करोड़ की संपत्ति होने के खुलासे के साथ ही उनके पास से एक किलो सोने के जेवर और उनके लॉकर से बीस करोड़ के स्टांप जब्त किए हैं।
सीबीआई जांच में पता लगाने की कोशिश में लगी है कि कहीं उनके पास और संपत्ति तो नहीं है।