फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cbi take action against corrupt officers

बदायूं रेप: सीबीआई उठाएगी बड़ा कदम

Fri, 08 Aug 2014 09:02 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Cbi take action against corrupt officers

सीबीआई बदायूं बलात्कार और हत्याकांड में फर्जी जांच करने वाले यूपी पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश कर सकती है। जांच एजेंसी इस मामले में गलत तरीके से जेल में बंद पांच आरोपियों की जमानत याचिका का विरोध करने के भी मूड में नहीं है।

विज्ञापन


इन लोगों की बदायूं की दो बहनों के बलात्कार और हत्या में कोई सीधी भूमिका नहीं थी लेकिन इन्हें पिछले दो महीनों से जेल में बंद रखा गया है।

यूपी पुलिस बेवजह कर रही है प्रताड़ित

Cbi take action against corrupt officers

सूत्रों के मुताबिक पहली नजर में एफआईआर में दर्ज शिकायत एजेंसी की जांच के शुरुआती निष्कर्षों से मेल नहीं खाती। ऐसा लगता है कि कथित आरोपियों को यूपी पुलिस बेवजह प्रताड़ित कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कुछ और ठोस सुबूतों का इंतजार किया जा रहा है। अगर ये सुबूत आरोपियों की ओर से दी जा रही दलीलों का समर्थन करते हैं तो एजेंसी इनकी ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध भी नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेकसूरों को हिरासत में रखना अनुचित'

Cbi take action against corrupt officers

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बेकसूर लोगों को हिरासत में रखना अनुचित है। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।

अगर कथित आरोपियों के समर्थन में कुछ और सुबूत मिलते हैं तो हम उनकी याचिका का विरोध न करने का फैसला भी ले सकते हैं। दरअसल सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की ओर से तीन अहम जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही सीबीआई के रुख में यह बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed