फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi seize 11 cars belonging to bcci chief n srinivasan

सीबीआई ने बीसीसीआई प्रमुख की 11 कारें जब्त की

Sat, 23 Mar 2013 09:39 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sat, 23 Mar 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
cbi seize 11 cars belonging to bcci chief n srinivasan

सीबीआई ने बीसीसीआई प्रमुख और इंडिया सीमेंट्स के प्रोमोटर एन श्रीनिवासन की 11 कारों को जब्त कर ली हैं। श्रीनिवासन पर इन कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं चुकाने के आरोप हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे शनिवार को पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा सीबीआई ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान 16 और कारों को जब्त की जिन पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं चुकाया गया था। ये कारें हैदराबाद के कारोबारी और अन्य लोगों की हैं।
विज्ञापन


सीबीआई का मानना है कि चेन्नई के कार आयात घोटाले से सरकारी खजाने को 50 करोड़ रुपये का चूना लग चुका है। इसमें डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के कई अधिकारियों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीबीआई को शिकायत मिली थी चेन्नई में कुछ लोग अवैध कारों की खरीद-फरोख्त में जुटे हैं। इस सिलसिले में कुछ दिनों पहले सीबीआई ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि के बेटे एम स्टालिन के घर छापे मारे थे।

दरअसल सीबीआई स्टालिन के बेटे उदयानिधि की 'हमर' कार की जांच के सिलसिल में गई थी। बाद में छापेमारी के समय को लेकर द्रमुक ने ऐतराज भी जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed