फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI seek medical report of journalist Akshay Singh

CBI ने अक्षय की मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी

Thu, 03 Sep 2015 05:30 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
CBI seek medical report of journalist Akshay Singh

व्यापम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के कारण पर से पर्दा उठाने के लिए उनकी मेडिकल रिपोर्ट को जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि कहीं अक्षय को पहले से तो कोई बीमारी नहीं थी, जो उनकी मौत का कारण बन सकती हो। अक्षय घोटाले से जुड़ी स्टोरी कवर कर रहे थे।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार मृत पत्रकार के परिवार वालों से सभी मेडिकल रिपोर्ट लेकर एक मेडिकल बोर्ड के पास भेज दी गई है। बोर्ड अक्षय की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पता लगाएगा। अक्षय व्यापम घोटाले की आरोपी नम्रता दामोर की स्टोरी कवर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाले से जुड़े जिन दर्जनों लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, उनमें नम्रता भी शामिल है। नम्रता की लाश उज्जैन में रेल की पटरियों पर मिली थी।

अक्षय इसी सिलसिले में अपने दो साथियों के साथ मृतक के परिजनों से बातचीत करने झाबुआ गए थे, जहां उनकी अचानक मौत हो गई।

चैनल के स्टाफ से पूछताछ संभव

CBI seek medical report of journalist Akshay Singh

अक्षय घोटाले से जुड़े किन सूत्रों के पीछे थे, यह जानने के लिए जांच एजेंसी चैनल के ऑफिस स्टाफ से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी मेडिकल विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अक्षय के केस में प्रारंभिक छानबीन शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय एजेंसी दामोर की मौत की भी जांच कर रही है। इस सिलसिले में उन दो डॉक्टरों से भी पूछताछ संभव है, जिन्होंने विरोधाभासी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed