{"_id":"f4cb0604-5a1a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-s-hand-in-diluting-arjun-munda-government-says-yashvant-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन मुंडा सरकार गिराने में सीबीआई का हाथः सिन्हा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अर्जुन मुंडा सरकार गिराने में सीबीआई का हाथः सिन्हा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 09 Jan 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने झारखंड की अर्जुन मुंडा सरकार गिराने में सीबीआई का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीबीआई का इस्तेमाल करके अर्जुन मुंडा सरकार को गिरवाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तरह ही सीबीआई के जरिए दबाव डालकर झारखंड के नेताओं से जबरन अपनी बात मनवाई, जिसके चलते अर्जुन मुंडा सरकार अल्पमत में आई है।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय सीबीआई का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक योजनाएं पूरा करने के लिए कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अनेक नेताओं और निर्दलीयों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच कर रही है अथवा विभिन्न अदालतों में भ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसी के तौर पर पैरवी कर रही है।
सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अब यहां राज्यपाल के माध्यम से राजनीति करने की तैयारी कर रही है, जो राज्य की जनता के हित में नहीं है लिहाजा राज्य में शीघ्र नए चुनाव करवाने आवश्यक हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा समर्थन वापसी के बाद राज्य की भाजपा नीत अर्जुन मुंडा सरकार अल्पमत में आ गई थी।
इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की।
हालांकि राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और जेएमएम के बीच पर्दे के पीछे प्रयास भी जारी है, लेकिन बातचीत अभी किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है।
ऐसे में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल विधानसभा को निलंबित रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं से मिलेगा जेएमएम प्रतिनिधिमंडल
झारखंड में नई सरकार के गठन के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए जेएमएम का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मिलेगा। इस बाद की जानकारी मंगलवार को जेएमएम के महासचिव शशांक शेखर भोक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता हेमंत सोरेन, मथुरा महतो, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी और सिमोन मरांडी कांग्रेस नेताओं से मिलने दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि निर्दलीय विधायक चामरा लिंडा और झारखंड जनाधिकार मंच के इकलौते विधायक जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मिल चुके हैं।
उन्होंने वैकल्पिक सरकार बनाने की स्थिति में समर्थन देने का वादा किया है। गौरतलब है कि लिंडा ने अर्जुन मुंडा की सरकार को भी समर्थन दिया था।