बदायूं कांड: सीबीआई रिपोर्ट पर गरमाई सियासत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं कांड को लेकर सीबीआई की जांच के निष्कर्ष पर सियासत गरमा गई है। बसपा और कांग्रेस ने सीबीआई रिपोर्ट पर सवाल उठा दिए हैं तो सपा ने इसके दम पर बसपा और मीडिया को इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए जनता से माफी मांगने को कहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सीबीआई ने जल्दबाजी में रिपोर्ट तैयार की है और यह खामियों से भरी है। मायावती ने कहा कि पार्टी रिपोर्ट से कतई सहमत नहीं है और बसपा के सत्ता में आने के बाद इस मामले की पूरी जांच फिर से शुरू करवाई जाएगी और असल दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
उधर, कांग्रेस ने भी जांच पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस जांच को लेकर सीबीआई और राज्य की जांच एजेंसी बार-बार अपना रूख बदलती रही है। इसलिए जांच एजेंसी की मंशा पर सवाल खड़ा होता है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
सपा ने बसपा को घेरा
वहीं सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले को लेकर राजनीति कर रही पार्टियों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले दिन से ही इस मामले को ऑनर कीलिंग का बता रही थी। लेकिन विपक्षी पार्टियों और मीडिया ने इसे गलत बताया।
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सीबीआई की ताजा रिपोर्ट उन नेताओं के मुंह पर तमाचा है जो लाशों पर राजनीति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा को देश की जनता को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
अग्रवाल ने साथ ही मीडिया को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस मामले बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। मीडिया की गलत रिपोर्टिंग की वजह से संयुक्त राष्ट्र में यह मामला उछाला गया। अग्रवाल ने कहा कि मीडिया को अपने काम को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए।