फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi registers fir against birla company hindalco

बिड़ला की कंपनी हिंडाल्को के खिलाफ एफआईआर

Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
cbi registers fir against birla company hindalco

सीबीआई ने कोलगेट मामले में आदित्य विक्रम बिड़ला की कंपनी हिंडाल्को और बेनाम सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ताजा केस दर्ज किया है। एफआईआर में कंपनी का नाम इंडल लिखा गया है जिसका नया नाम हिंडाल्को है।

विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने हिंडाल्को के मुंबई और ओडिशा के चार ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई 27 तारीख को कोलगेट की जांच का स्टेटस रिपोर्ट अदालत को सौंपने वाली है।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर ओडिशा के तालाबीरा-1 खदान से गैरकानूनी तरीके से कोयला निकाला। हिंडाल्को को यह खदान 1994 में दी गई थी। कोलगेट मामले में यह सीबीआई की 38वीं एफआईआर है। सीबीआई के मुताबिक हिंडाल्को को यह ब्लॉक नए पॉवर प्लांट के विस्तार के लिए आवंटित किया गया था। जबकि कंपनी इसका इस्तेमाल पुराने संयंत्र में कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का यह भी आरोप है कि कुछ समय बाद  कोयला बिना सरकारी इजाजत के निकाला जाता रहा। सरकारी अधिकारियों को इस बात की पूरी जानकारी थी। लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। गौरतलब है कि तालाबीरा के ही एक अन्य कोयला ब्लाक मामले में हिंडाल्को के मालिक आदित्य बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख आरोपी हैं। इस सिलसिले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इसी हफ्ते सोमवार को पूछताछ की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed