{"_id":"0e5473ad9c55ec6784912da6c0c01c7b","slug":"cbi-recovers-rs-25-crore-at-hindalco-office-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला की कंपनी से 25 करोड़ बरामद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिड़ला की कंपनी से 25 करोड़ बरामद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल ब्लॉक घोटाला मामले की ताजा एफआईआर दायर करने के बाद हुई छापेमारी में सीबीआई ने बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के दिल्ली दफ्तर से 25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान हिंडाल्को के अधिकारी सीबीआई को यह नहीं बता पाए कि कंपनी के दफ्तर में इतनी बड़ी नकद रकम रखने का क्या मकसद था। एजेंसी ने यह रकम आयकर विभाग के सुपुर्द कर दी है। आगे की जांच आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस एफआईआर में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी हिंडाल्को और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारिख को आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को इस मामले में कोई छापेमारी नहीं की गई है। मंगलवार की पांच ठिकानों पर हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और 25 करोड़ रुपए बरामद हुए। लेकिन सीबीआई ने इस रकम को अपनी केस प्रॉपर्टी नहीं बना उसे आयकर विभाग को सौंप दिया।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक हिंडाल्को के मुंबई स्थित कॉरपोरेट ऑफिस से कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसका जवाब देना कंपनी के लिए मुश्किल हो सकता है।