फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI raids Vijay Mallya

विजय माल्या के दफ्तर और ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Sat, 10 Oct 2015 05:52 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
CBI raids Vijay Mallya

सीबीआई ने मशहूर उद्योगपति और किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या के घर व दफ्तर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। लोन डिफॉल्ट मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि माल्या पर आईडीबीआई बैंक के 950 करोड़ लोन नहीं चुकाने और बैंक नियमों का उल्लघन करने का आरोप है।

विज्ञापन


वहीं आईडीबीआई बैंक पर आरोप है कि माल्या की कपंनी की नेगेटिव क्रेडिट रेटिंग्स और नेगेटिव नेट वर्थ के बावजूद बैंक ने उन्हें लोन दिया है। इस मामले में सीबीआई ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

सीबीआई विजय माल्या से करेगी पूछताछ

CBI raids Vijay Mallya

सीबीआई बैंकिंग एनपीए मामले की जांच कर रही है, बताया गया कि विजय माल्या के ठिकानों पर की गई छापेमारी भी इसी जांच का हिस्सा है।

वहीं सीबीआई उस मामले की भी जांच कर रही है जिसमें दूसरे अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में बैंकों द्वारा लोन दिया गया है। सीबीआई के छापेमारी अभियान से पहले जांच एजेंसी ने किंगफिशर और आईडीबीआई के अधिकारियों से भी पूछताछ की थी।

जांच रिपोर्ट में माल्या की कपंनी के नेगटिव क्रेडिट रेटिंग को देखते हुए लोन न देने को कहा गया था, बावजूद बैंक ने विजय माल्या को 950 करोड़ का लोन दे दिया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जल्द ही विजय माल्या से भी पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed