फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi raids on jindal steel firms and files new fir

कोल घोटाला: जिंदल और पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर

Tue, 11 Jun 2013 08:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Jun 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
cbi raids on jindal steel firms and files new fir
सीबीआई ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल और पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वत के लेनदेन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने मंगलवार को जिंदल और राव के 19 ठिकानों पर छापा मारा।

जिंदल की गैर मौजूदगी की वजह से सीबीआई ने उनके घर और दफ्तर के कई अलमारियों और लॉकरों को सील कर दिया है।

इस बीच जिंदल ने अपने एक बयान में कहा है कि वह पूरी तरह से कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और कोल ब्लॉक आवंटन में सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


कोल आवंटन में यह 12वीं एफआईआर है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक जिंदल ने जनवरी 2007 में किए गए आवेदन के दौरान अपनी कंपनी के बारे में कोयला मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने गलत तथ्य पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव ने स्क्रीनिंग कमेटी को जिंदल के झूठ को अनदेखा करने का दबाव डाला।

जिंदल की जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड व गगन स्पांज आयर्न लिमिटेड को जनवरी 2008 में झारखंड का अमरकौंडा-मुरगदनंगल कोल ब्लॉक आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed