फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CBI quizzes UB group chairman Vijay Mallya

विजय माल्या से पूछताछ, जानें क्या है मामला

Fri, 11 Dec 2015 01:54 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
CBI quizzes UB group chairman Vijay Mallya

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को यूबी समूह के चेयरमैन विजय माल्या से पूछताछ की है। यह पूछताछ आईडीबीआई बैंक से लिए गए नौ सौ करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में की गयी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने विजय माल्या को नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय बुलाया, जहां बैंकिंग सिक्यूरिटीज फ्रॉड सेल की टीम ने उनसे व्यापक पूछताछ की।
विज्ञापन


वहीं, कंपनी ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस संबंध में सीबीआई ने बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के निदेशक माल्या, कंपनी, एयरलाइंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी ए. रघुनाथन और आईडीबीआई बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन कर दिया गया कर्ज

CBI quizzes UB group chairman Vijay Mallya

आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करके ऋण को मंजूरी दी गई। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सार्वजनिक बैंक आईडीबीआई की ओर से ऋण को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घोषित किए जाने के आपराधिक पहलू की व्यापक स्तर पर जांच कर रही एजेंसी ने हाल ही में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी।

मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने कहा था कि बैंक को ऋण जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी। लिहाजा बैंक की ओर से एयरलाइंस को ऋण देने का कारण स्पष्ट करना होगा।

उन्होंने कहा कि बैंक की आंतरिक रिपोर्ट में भी ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई थी, जिसको बैंक ने नजरअंदाज किया था। मालूम हो कि कर्ज में डूबी एयरलाइंस ने अक्टूबर 2012 में संचालन बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed