{"_id":"4cb3509c-bd3a-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-questioned-raja-bhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांडः राजा भैया चढ़े सीबीआई के हत्थे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुंडा कांडः राजा भैया चढ़े सीबीआई के हत्थे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी जिया उल हक की हत्या के मामले मे सीबीआई ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से पूछताछ की। ये पूछताछ लगभग तीन घंटे चली।
विज्ञापन
सीबीआई राजा भैया से डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पूछताछ की।
इससे पहले सीबीआई ने राजा भैया के करीबी रिश्तेदार एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह से पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि दो मार्च को कुंडा के बलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हें यादव, उसके भाई सुरेश और सीओ जियाउल हक की हत्या कर दी गई थी।
परवीन ने राजा भैया पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। नन्हें यादव के भाई पवन ने भी राजा भैया और उनके लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन