फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi officer probing 2g scam died

2जी घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी की मौत

Thu, 08 Nov 2012 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Nov 2012 01:39 PM IST
विज्ञापन
cbi officer probing 2g scam died

2जी घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी सुरेश पलसानिया की बुधवार रात ब्लड डिसआर्डर के कारण मौत हो गई। सीबीआई के तेज-तर्रार व बेहतरीन अधिकारी माने जाने वाले 44 वर्षीय पलसानिया की दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्ताल में मौत हुई।

विज्ञापन


राजस्थान के रहने वाले पलसानिया ओडिशा कैडर से 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और 2006 से सीबीआई में काम कर रहे थे। सीबीआई में उपमहानिदेशक के पद पर तैनात इंजीनियरिंग में स्नातक पलसानिया को इस साल गणतंत्र दिवस पर घोषित मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक मिला था।
विज्ञापन


इंटरपोल कांफ्रेंस के सिलसिले में फिलहाल रोम में मौजूद सीबीआई निदेशक एपी सिंह ने पलसानिया के निधन पर गहरा शोक जताया है। सिंह ने कहा कि हम सभी दुखी और हैरान हैं। वह सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में से एक थे। पलसानिया ने टूजी मामले में आरोप पत्र दाखिल करके तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक नेता कनिमोई सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में भी जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed