{"_id":"c8394c373d9bca774760c82823db121b","slug":"cbi-might-question-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से पूछताछ करेगी सीबीआई!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमित शाह से पूछताछ करेगी सीबीआई!
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई इशरत जहां एनकाउंटर मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी अमित शाह से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल में बंद आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के उस पत्र के चलते हो सकती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर एनकाउंटर गुजरात सरकार के निर्देश और निगरानी में हुआ।
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि साबरमती जेल में पूछताछ के दौरान वंजारा अपने त्यागपत्र में कही गई बात पर कायम रहे।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि अभी शाह से पूछताछ के बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन वंजारा के बयान की जांच की जा रही है और यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेश के पूर्व मंत्री से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एजेंसी एनकाउंटर मामले में अपनी पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी, जिसमें एनकाउंटर की साजिश की डिटेल और गुजरात सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत की जानकारी होगी।
विज्ञापन
वंजारा ने अपने त्यागपत्र में कहा था कि उन्होंने और अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों ने गुजरात सरकार की नीति को ही लागू किया।